बात एक जंगल की है। वो जंगलों की सूची में काफी लोकप्रिय जंगल है। हर किसिम के जंगली प्राणी का वहां सामंजस्य से आवास है। सब अपने-अपने दिनचर्या में व्यस्त एवं खुश हैं। जंगल का राजा "शेर" भी अपने औपचारिक कामों में व्यस्त रहता है। उसके राज्य में सभी प्राणी ख़ुश मगर भयभीत रहते हैं। भय का मुख्य कारण है, राजा के अति निकट दिखने वाला "सियार"। वो अपनी चाटुकारिता से और चापलूस स्वभाव के कारण राजा के अति निकट बना रहता है। राजा के हर बात पर हाँ में हाँ मिलाना, अन्य जानवरों की चुगली करना, हर मुद्दे में टांग अड़ाना, बिन मांगे ही अपनी राय देना, यह उस "सियार" की प्रवृत्ति है। "सियार" के व्यक्तित्व का एक सच यह भी था, कि वो स्वयं भी डरपोक प्रवृत्ति का था। सब कोशिशों के बावजूद उसे यह सदैव भय रहता था, कि शेर कहीं दूरी न बना लें। कहीं उसका ही शिकार न कर दे। एक डर यह भी, कि वो जो शेर के नाम पर अन्य प्राणियों पर धौंस जमाता रहता था वो कहीं छोड़नी न पड़े। सब के सामने तिरस्कार न हो जाए। वो सदैव इस असमंजस से परेशान रहता था। प्राणियों कि एक नैसर्गिक लक्षण है कि आप चाहे किसी के...
Comments
Post a Comment