Posts

शिकार

बात एक जंगल की है। वो जंगलों की सूची में काफी लोकप्रिय जंगल है। हर किसिम के जंगली प्राणी का वहां सामंजस्य से आवास है। सब अपने-अपने दिनचर्या में व्यस्त एवं खुश हैं। जंगल का राजा "शेर" भी अपने औपचारिक कामों में व्यस्त रहता है। उसके राज्य में सभी प्राणी ख़ुश मगर भयभीत रहते हैं।  भय का मुख्य कारण है, राजा के अति निकट दिखने वाला "सियार"। वो अपनी चाटुकारिता से और चापलूस स्वभाव के कारण राजा के अति निकट बना रहता है। राजा के हर बात पर हाँ में हाँ मिलाना, अन्य जानवरों की चुगली करना, हर मुद्दे में टांग अड़ाना, बिन मांगे ही अपनी राय देना, यह उस "सियार" की प्रवृत्ति है। "सियार" के व्यक्तित्व का एक सच यह भी था, कि वो स्वयं भी डरपोक प्रवृत्ति का था। सब कोशिशों के बावजूद उसे यह सदैव भय रहता था, कि शेर कहीं दूरी न बना लें। कहीं उसका ही शिकार न कर दे। एक डर यह भी, कि वो जो शेर के नाम पर अन्य प्राणियों पर धौंस जमाता रहता था वो कहीं छोड़नी न पड़े। सब के सामने तिरस्कार न हो जाए। वो सदैव इस असमंजस से परेशान रहता था। प्राणियों कि एक नैसर्गिक लक्षण है कि आप चाहे किसी के...

गुल्लक

  # ShortStory # लघुकथा   || गुल्लक ||   बचपन से हम यही सुनते आए हैं कि भविष्य के लिए बचत करनी चाहिए। सब अलग अलग मशवरा देते हैं। अलग अलग तरीके बताते हैं कि पैसा कैसे संजोया जाता है। एक तरीका जो तकरीबन सब बताते हैं वो हैं गुल्लक।   रोहित के साथ भी यही हुआ। उसको भी सब ने सिखाया कि संजोना चहिए , भविष्य के लिए और उसने हामी भी भरी। नौकरी लगते ही , उसने घर की जिम्मेदारी लें ली। सब कुछ निपटने के बाद जो रह जाता वो वह अपने अलमारी में बने लॉकर में रखी गुल्लक में रख देता। घर की सारी जरूरतें पूरी करने के बाद कितना बचता ही होगा , यह एक प्रशन उसके पत्नी के मन में रहता था मगर बोलती नहीं थी।   कभी कभी तो घर खर्च के बाद दोस्त और रिश्तेदार को भी मदद करनी होती थी। बीवी सवाल करती है कि अपने लिए भी कुछ बचा है , अब के ? इस पर रोहित ने मुस्कुराकर कहा - इन सब के बावजूद भी गुल्लक में रख दिया है।   यही हर मह...